पत्नी को छो़ड़ उसकी मां के साथ लिव इन में रहता था दामाद, गुस्सा आया तो गला रेतकर कर दी हत्या

अशोका गार्डन स्थित अशोक बिहार कॉलोनी में स्थित एक मल्टी के फ्लैट में किराए से रहने वाली महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने आज तड़के गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण चरित्र संदेह बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। 




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहिन उर्फ साइमा बानो का पहले पति से तलाक हो चुका है। करीब तीन साल से वह शाहरुख खान के साथ अशोक बिहार कॉलोनी में स्थित एक मल्टी में किराए का फ्लैट लेकर रह रही थी।


शाहरूख की शादी पहले शाहिन की बेटी से हुई थी। बाद में सास और दामाद का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों परिजनों से बगावत करने के बाद साथ रहने लगे थे। इस बीच महिला कुछ अन्य महिलाओं के साथ देह व्यापार करने लगी। पिछले साल क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला के फ्लैट पर छापेमारी कर उसे देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।